• बस्तर सांसद महेश कश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्लाटून और कर्मियों को किया गया सम्मानित : बीजापुर :...
• बस्तर सांसद महेश कश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्लाटून और कर्मियों को किया गया सम्मानित :
बीजापुर : देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह जिले में गरिमामय एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह में बस्तर सांसद महेश कश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
समारोह के दौरान विभिन्न प्लाटूनों ने शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्लाटूनों को पुरस्कृत किया गया। वहीं स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समारोह में उत्साह और राष्ट्रप्रेम का रंग भर दिया।
इस अवसर पर जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
समारोह में जनप्रतिनिधियों, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, सुरक्षाबल, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।







कोई टिप्पणी नहीं