Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

चिपावंड में जिला स्तरीय वन महोत्सव, विधायक लता उसेंडी ने किया पौधरोपण

• 51 छात्राओं को मिली सरस्वती साइकिल योजना की साइकिल, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प : कोण्डागांव :  जिला स्तरीय वन महोत्सव-2026 के तहत ...

51 छात्राओं को मिली सरस्वती साइकिल योजना की साइकिल, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प :



कोण्डागांव : जिला स्तरीय वन महोत्सव-2026 के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत चिपावंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी ने कटहल का पौधा लगाकर किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।



कार्यक्रम में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत एनएसएस, स्काउट-गाइड के स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने भी पौधरोपण किया। विद्यालय परिसर में ग्रीन बाउंड्री वॉल और फेंसिंग निर्माण के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।




इस अवसर पर सरस्वती साइकिल योजना के तहत विद्यालय की 51 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। विधायक लता उसेंडी ने कहा कि विद्यालयों को हरित और स्वच्छ बनाना बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है तथा विद्यार्थियों से पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।



कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, वनमंडलाधिकारी चूड़ामणि सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket