• जनदर्शन में आवेदन के बाद खाद्य विभाग ने तुरंत की कार्रवाई, हितग्राही ने जताया आभार : कोण्डागांव : कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने साप...
• जनदर्शन में आवेदन के बाद खाद्य विभाग ने तुरंत की कार्रवाई, हितग्राही ने जताया आभार :
कोण्डागांव : कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इसी दौरान फॉरेस्ट कॉलोनी वार्ड निवासी श्रीमती चमेली शोरी ने राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।
कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए श्रीमती शोरी का राशन कार्ड बनाकर उन्हें सौंप दिया। राशन कार्ड मिलने से अब उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पात्रतानुसार खाद्यान्न और अन्य शासकीय सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
राशन कार्ड मिलने पर श्रीमती चमेली शोरी ने मुख्यमंत्री, राज्य शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जनदर्शन की त्वरित कार्यप्रणाली की सराहना की।



कोई टिप्पणी नहीं