• सितंबर 2026 की महापरीक्षा में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश, विद्यार्थियों को भी सौंपी गई जिम्मेदारी : कोंडागांव : राष्ट्...
• सितंबर 2026 की महापरीक्षा में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश, विद्यार्थियों को भी सौंपी गई जिम्मेदारी :
कोंडागांव : राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत संचालित उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत कोंडागांव जिले में 15 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के असाक्षर वयस्कों की पहचान के लिए घर-घर सर्वेक्षण अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य असाक्षर नागरिकों को बुनियादी साक्षरता, डिजिटल, वित्तीय, कानूनी और जीवन कौशल से जोड़ना है।
कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के मार्गदर्शन और जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान ने सभी संकुल समन्वयकों की बैठक लेकर अभियान की रूपरेखा तय की। बैठक में युद्धस्तर पर सर्वेक्षण कर असाक्षर वयस्कों का पंजीयन करने तथा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को भी इस कार्य में शामिल करने के निर्देश दिए गए।
अभियान के तहत मुनादी, दीवार लेखन, पोस्टर, बैनर और घर-घर संपर्क के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एनआरएलएम, मनरेगा कर्मियों, एनसीसी, एनएसएस स्वयंसेवकों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से असाक्षर व्यक्तियों की पहचान की जाएगी।
बैठक में सितंबर 2026 में आयोजित होने वाली उल्लास महापरीक्षा में सभी चिन्हित असाक्षर वयस्कों की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।



कोई टिप्पणी नहीं