• एक सप्ताह बाद 400 से अधिक ग्रामीणों को राहत, पेयजल और दैनिक कार्य फिर हुए सामान्य : जगदलपुर : बस्तर जिले के चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र अंत...
• एक सप्ताह बाद 400 से अधिक ग्रामीणों को राहत, पेयजल और दैनिक कार्य फिर हुए सामान्य :
जगदलपुर : बस्तर जिले के चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मिचनार-वन और गंवर छापर मिचनार-टू में जिला प्रशासन की त्वरित पहल से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। करीब एक सप्ताह से बिजली गुल रहने के कारण 400 से अधिक ग्रामीणों को पेयजल सहित दैनिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों की समस्या सामने आते ही जिला प्रशासन ने विद्युत विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तकनीकी खराबी दूर की और आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा कर बिजली आपूर्ति फिर से शुरू कर दी।
बिजली बहाल होने के बाद दोनों गांवों में पेयजल व्यवस्था सामान्य हो गई है और घरेलू सहित अन्य जरूरी कार्य भी सुचारु रूप से संचालित होने लगे हैं। ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन और विद्युत विभाग का आभार व्यक्त किया।
जिला प्रशासन ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनसुविधाओं से जुड़े मामलों में आगे भी त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।


कोई टिप्पणी नहीं