Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

नई तकनीक अपनाकर किसान खगपति ने दोगुनी की आय

• सोलर पंप और आधुनिक खेती से बदली तस्वीर, अब अन्य किसानों को भी कर रहे प्रेरित : जगदलपुर : बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा विकासखंड के ग्राम साडर...

सोलर पंप और आधुनिक खेती से बदली तस्वीर, अब अन्य किसानों को भी कर रहे प्रेरित :



जगदलपुर : बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा विकासखंड के ग्राम साडरा निवासी किसान खगपति ने पारंपरिक खेती छोड़ आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर अपनी आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। ढाई हेक्टेयर भूमि पर खेती करने वाले खगपति पहले केवल वर्षा आधारित धान की खेती करते थे, जिससे उत्पादन और आय दोनों सीमित थे।



कृषि विभाग के मार्गदर्शन में उन्होंने नलकूप, सोलर पंप और आधुनिक कृषि तकनीकों का उपयोग शुरू किया। साथ ही आत्मा योजना के तहत प्रशिक्षण, भ्रमण और संगोष्ठियों में भाग लेकर नई खेती पद्धतियां सीखीं। इसका परिणाम यह हुआ कि उनकी वार्षिक आय करीब 80 हजार रुपये से बढ़कर डेढ़ लाख रुपये से अधिक हो गई।

खगपति अब गांव के अन्य किसानों को भी फसल विविधीकरण और आधुनिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कृषि विभाग ने किसानों से कृषक उन्नति योजना का लाभ लेने की अपील करते हुए बताया है कि धान के स्थान पर वैकल्पिक फसल लगाने पर 15 हजार रुपये प्रति एकड़ की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए किसान अपने क्षेत्र के कृषि अधिकारी या लेम्पस में पंजीयन करा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket