Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में प्रगतिशील किसान की आधुनिक खेती देखी, कृषि विज्ञान केंद्र को मिलेगा ड्रोन

• आधुनिक कृषि यंत्रों का वितरण, किसानों को वैज्ञानिक खेती और विविध आजीविका अपनाने का दिया संदेश : कोण्डागांव :  कृषि विकास एवं किसान कल्याण...

आधुनिक कृषि यंत्रों का वितरण, किसानों को वैज्ञानिक खेती और विविध आजीविका अपनाने का दिया संदेश :


कोण्डागांव : कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने बुधवार को जिले के प्रवास के दौरान केशकाल विकासखंड के ग्राम ओरकीवाही पहुंचकर प्रगतिशील किसान बोधन नेताम की आधुनिक एवं बहुआयामी खेती का अवलोकन किया। उन्होंने सूकर पालन, मत्स्य पालन, जैविक खाद निर्माण और वैज्ञानिक पद्धति से की जा रही करेले की खेती का निरीक्षण कर किसान के प्रयासों की सराहना की।



प्रगतिशील किसान बोधन नेताम ने बताया कि कृषि के साथ पशुपालन और मत्स्य पालन को जोड़कर उन्होंने खेती को लाभकारी बनाया है। वर्ष 2024-25 में उन्होंने विभिन्न कृषि गतिविधियों से 6.18 लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित की, जिसमें सूकर पालन से 4.68 लाख रुपये, मत्स्य पालन से 40 हजार रुपये और सब्जी उत्पादन से 1.10 लाख रुपये की आय शामिल है। मंत्री ने इसे अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायी मॉडल बताते हुए आधुनिक तकनीकों और कृषि आधारित विविध आजीविका अपनाने की अपील की।



इसके बाद मंत्री ने फरसगांव विकासखंड के ग्राम बोरगांव स्थित कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने अनुसंधान एवं प्रशिक्षण गतिविधियों, बत्तख पालन इकाई का अवलोकन किया तथा 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि खेती को लाभकारी बनाने के लिए जैविक खेती, वैज्ञानिक तकनीकों और आधुनिक कृषि यंत्रीकरण को अपनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों से पशुपालन, मत्स्य पालन और उद्यानिकी को खेती के साथ जोड़कर आय बढ़ाने का आह्वान किया।



इस अवसर पर चार किसानों को ट्रैक्टर, पावर वीडर, कल्टीवेटर, रोटावेटर, सीड ड्रिल, लेजर लैंड लेवलर, स्प्रेयर सहित विभिन्न आधुनिक कृषि यंत्र वितरित किए गए। वहीं फार्म मशीनरी बैंक योजना के तहत प्रत्येक हितग्राही को 15 लाख रुपये की परियोजना लागत पर 6 लाख रुपये का प्रथम अनुदान भी प्रदान किया गया।



मंत्री रामविचार नेताम ने घोषणा की कि कोण्डागांव कृषि विज्ञान केंद्र को कृषि ड्रोन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे किसान कम लागत और कम समय में उर्वरक एवं कीटनाशकों का छिड़काव कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों के उपयोग से खेती अधिक लाभकारी बनेगी और किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।






प्रवास के दौरान मंत्री ने कोण्डागांव स्थित नारियल विकास बोर्ड के लगभग 100 एकड़ परिसर का भी भ्रमण किया। उन्होंने नारियल एवं कोको की उन्नत किस्मों, मूल्य संवर्धित उत्पादों तथा उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए उद्यानिकी फसलों के विस्तार पर विशेष बल दिया।



-

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket