Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

बस्तर के विकास पर केंद्र और राज्य सरकार का विशेष फोकस, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे : सांसद महेश कश्यप

• दिशा समिति की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा, जल संरक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया विशेष जोर : जगदलपुर :  जिला विकास सम...

दिशा समिति की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा, जल संरक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया विशेष जोर :



जगदलपुर : जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर के समग्र विकास पर प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और राज्य सरकार का विशेष फोकस है। उन्होंने कहा कि बस्तर संभाग का केंद्र बिंदु बस्तर जिला है और यहां होने वाले विकास कार्य पूरे संभाग के लिए प्रेरणा बनेंगे। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आह्वान किया, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।


जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित बैठक में सांसद ने कहा कि दिशा समिति की समीक्षा के दौरान जिन योजनाओं में कमियां सामने आई हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। उन्होंने बस्तर की प्राकृतिक संपदा का उल्लेख करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने और विशेष रूप से जल संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।



बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आजीविका गतिविधियां, बैंक लिंकेज, डिजिटल आजीविका, लखपति दीदी योजना, ग्रामीण कौशल विकास, जैविक खेती और जैविक खाद को बढ़ावा देने की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), स्वच्छ भारत मिशन, स्वामित्व योजना, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, ग्राम पंचायत विकास योजना और 16वें वित्त आयोग के तहत तैयार कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।


समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र, अस्पतालों में दवा एवं लैब जांच की उपलब्धता, एंबुलेंस सेवा और वय वंदना योजना की भी समीक्षा की गई। सांसद ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही नहीं बरतने और विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को समय पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


बैठक में एकीकृत बाल विकास योजना, मिशन वात्सल्य, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महतारी वंदन योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, खाद-बीज उपलब्धता, फसल बीमा, जल संरक्षण एवं प्रबंधन, मध्यान्ह भोजन योजना, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण, हर घर नल-जल योजना और खेल गतिविधियों की प्रगति की भी विभागवार समीक्षा की गई। जनप्रतिनिधियों ने भी विभिन्न योजनाओं से जुड़ी समस्याओं और सुझावों को बैठक में रखा।


बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, नगर पालिका सभापति खेम सिंह देवांगन, कलेक्टर आकाश छिकारा, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket