• कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने सहकारिता एवं कृषि अधोसंरचना से जुड़े प्रस्तावों पर दिए आवश्यक निर्देश : दंतेवाड़ा : कलेक्टर देवेश कुमार ध्र...
• कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने सहकारिता एवं कृषि अधोसंरचना से जुड़े प्रस्तावों पर दिए आवश्यक निर्देश :
दंतेवाड़ा : कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने, किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा कृषि अधोसंरचना के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त बड़े तुमनार लेम्पस भवन के पुनर्निर्माण का कार्य जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा नाबार्ड की आरआईडीएफ योजना के तहत प्रस्तावित छह लेम्पसों में गोदाम सह कार्यालय भवन निर्माण के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) को तत्काल निविदा जारी करने के निर्देश दिए गए, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो सके।
बैठक में 'सहकार से समृद्धि' अभियान के तहत गठित नई डेयरी एवं मत्स्य सहकारी समितियों को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही लेम्पस समनपुर में नए धान उपार्जन केंद्र शुरू करने के प्रस्ताव पर विचार किया गया। वहीं लेम्पस गीदम में राहत मिल संचालन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि किसानों को स्थानीय स्तर पर अधिक सुविधाएं मिल सकें।
कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्वीकृत प्रस्तावों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाकर किसानों और ग्रामीणों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाया जाए।



कोई टिप्पणी नहीं