• शिक्षा, छात्रावास, पुस्तकालय और प्रयोगशालाओं का लिया जायजा, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश : नारायणपुर : कलेक्टर नम्रता जैन ने देवग...
• शिक्षा, छात्रावास, पुस्तकालय और प्रयोगशालाओं का लिया जायजा, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश :
नारायणपुर : कलेक्टर नम्रता जैन ने देवगांव स्थित पीएम श्री पोर्टा केबिन विद्यालय का निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था और छात्रावास की सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय, छात्रावास, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला तथा कंप्यूटर लैब का निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, आवश्यक मरम्मत कार्यों को शीघ्र पूरा करने तथा अनुपयोगी भवनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि विद्यालय और छात्रावास की सभी मूलभूत सुविधाओं को समयबद्ध तरीके से बेहतर बनाया जाए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक और आवासीय वातावरण मिल सके।





कोई टिप्पणी नहीं