• दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद जिला प्रशासन ने जारी की अंतिम सूची, चयनित विशेषज्ञ देंगे IIT-JEE और NEET की कोचिंग : नारायणपुर : कलेक्ट...
• दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद जिला प्रशासन ने जारी की अंतिम सूची, चयनित विशेषज्ञ देंगे IIT-JEE और NEET की कोचिंग :
नारायणपुर : कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन के अनुमोदन के बाद जिला प्रशासन नारायणपुर ने परियना JEE/NEET कोचिंग सेंटर, एजुकेशन हब गरांजी के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु विषय विशेषज्ञों की अंतिम चयन सूची और प्रतीक्षा सूची जारी कर दी है।
जिला प्रशासन द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को IIT-JEE और NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क तैयारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 13 मई 2026 को वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया गया था। साक्षात्कार में प्राप्त अंकों और विज्ञापन में निर्धारित नियमों के आधार पर विषयवार मेरिट सूची जारी कर दावा-आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं।
निर्धारित समयावधि में प्राप्त सभी दावा-आपत्तियों का परीक्षण और निराकरण करने के बाद अब विषयवार अंतिम चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची प्रकाशित कर दी गई है। चयनित विषय विशेषज्ञ परियना JEE/NEET कोचिंग सेंटर, गरांजी में विद्यार्थियों को मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराएंगे।
जिला प्रशासन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य नारायणपुर जिले के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग उपलब्ध कराकर उन्हें देश के प्रतिष्ठित मेडिकल एवं इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के बेहतर अवसर प्रदान करना है।


कोई टिप्पणी नहीं