Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

जगदलपुर नगर निगम के मनोनीत पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ।

   "जगदलपुर नगर निगम के मनोनीत पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, शहर विकास में निभाएंगे सक्रिय भूमिका" जगदलपुर, 06 जुलाई।(रोम...

 


 "जगदलपुर नगर निगम के मनोनीत पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, शहर विकास में निभाएंगे सक्रिय भूमिका"


जगदलपुर, 06 जुलाई।(रोमेश नामदेव) नगर पालिक निगम जगदलपुर के नव मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को कलेक्टर परिसर स्थित आस्था हॉल में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में अपर कलेक्टर चंद्रिका प्रसाद बघेल ने नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा की उपस्थिति में मनोनीत पार्षद अतुल कौशल, श्रीमती लक्ष्मी कश्यप, आशुतोष पाल, संतोष त्रिपाठी, यशवर्धन राव, राजेश श्रीवास्तव एवं रोहित त्रिवेदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।


"जगदलपुर नगर निगम के मनोनीत पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ"

समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शासकीय कर्मचारियों तथा भारतीय जनता पार्टी के बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। शपथ ग्रहण के दौरान सभी मनोनीत पार्षदों ने संविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।


"महापौर ने किया आत्मीय स्वागत"

शपथ ग्रहण के उपरांत सभी मनोनीत पार्षद नगर निगम कार्यालय पहुंचे, जहां महापौर संजय पाण्डे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद महापौर कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर निगम के विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं, स्वच्छता अभियान, अधोसंरचना विकास तथा शहर के समग्र विकास की भावी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सभी मनोनीत पार्षदों ने नगर हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों में सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया।

"अनुभवी जनप्रतिनिधियों से मिलेगी नई गति : महापौर"

महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि नगर निगम को अनुभवी, ऊर्जावान एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिलने से शहर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित शहर का निर्माण करना तथा विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी मनोनीत पार्षद अपने अनुभव, कार्यक्षमता एवं जनसरोकारों के माध्यम से नगर निगम की कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत करेंगे तथा जगदलपुर को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

"मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार का जताया आभार"

मनोनीत पार्षदों ने मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जवाबदेही के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम में जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए शहर की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, अधोसंरचना विकास तथा नागरिक सुविधाओं में निरंतर सुधार के लिए सामूहिक रूप से कार्य किया जाएगा।

पार्षदों ने यह भी कहा कि वे नगर निगम, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति देंगे तथा नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

"बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित"

शपथ ग्रहण समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, डॉ. सुभाऊ कश्यप, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, संजय विश्वकर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आर्येन्द्र सिंह आर्य, श्रीमती सफिरा साहू, पार्षद नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, हरीश पारेख, श्रीमती उमा मिश्रा, श्रीमती आशा साहू, सुश्री गायत्री बघेल, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती किरण सेन, पश्चिम नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, पूर्वी नगर मंडल उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, पश्चिमी नगर मंडल उपाध्यक्ष शशिनाथ पाठक, पश्चिम मंडल नगर मंत्री सूर्य भूषण सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शासकीय कर्मचारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह समारोह नगर निगम के नव मनोनीत पार्षदों के सार्वजनिक जीवन की नई जिम्मेदारी की औपचारिक शुरुआत रहा। अब शहरवासियों को इन जनप्रतिनिधियों से जनहित, विकास एवं सुशासन की दिशा में प्रभावी योगदान की अपेक्षा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket