Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

जगदलपुर सिटी ग्राउंड का नाम होगा ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिटी ग्राउंड’, एमआईसी ने प्रस्ताव किया पारित

• महापुरुषों की प्रतिमा स्थापना के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत, मेडिकल वेस्ट प्लांट और बस स्टैंड सुविधाओं पर भी अहम फैसले : जगदलपुर। नग...

महापुरुषों की प्रतिमा स्थापना के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत, मेडिकल वेस्ट प्लांट और बस स्टैंड सुविधाओं पर भी अहम फैसले :



जगदलपुर। नगर निगम की मेयर-इन-काउंसिल (एमआईसी) की बैठक में शहर के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। बैठक में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर शहर के सिटी ग्राउंड का नाम बदलकर "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिटी ग्राउंड" करने का प्रस्ताव पारित किया गया।



जिला फुटबॉल संघ की ओर से सिटी ग्राउंड का नाम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखने की मांग किए जाने के बाद इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई और महापौर परिषद ने इसे सर्वसम्मति से मंजूरी दी। महापौर संजय पाण्डेय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उनके नाम पर खेल मैदान का नामकरण नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा और त्याग की प्रेरणा देगा। उन्होंने इस पहल के लिए जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राणा घोष और सचिव दिलीप दास का भी आभार जताया।



बैठक में प्रदेश के जिला एवं संभागीय मुख्यालयों में महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही शहर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भव्य प्रतिमा स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया।


एमआईसी ने बस स्टैंड टर्मिनल भवन के प्रतीक्षालय में यात्रियों की सुविधा के लिए एलईडी टीवी और एंड्रॉयड स्क्रॉलर डिस्प्ले बोर्ड लगाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। इसके लिए नियम एवं शर्तें तैयार कर टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया।


इसके अलावा शहर में वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कंगोली स्थित डम्पिंग यार्ड में मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल प्लांट स्थापित करने के प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई।


बैठक में एमआईसी सदस्य, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा सहित निगम के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket