"मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश चयन परीक्षा का परिणाम घोषित, 9 जुलाई तक कर सकेंगे दा...
"मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश चयन परीक्षा का परिणाम घोषित, 9 जुलाई तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति"
जगदलपुर, 06 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं प्रवेश चयन परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची विभागीय वेबसाइट तथा संबंधित सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय के सूचना पटल पर प्रदर्शित की गई है।
विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार परीक्षा परिणाम के संबंध में अभ्यर्थियों एवं पालकों से 09 जुलाई 2026 तक दावा एवं आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। निर्धारित अवधि के भीतर प्राप्त दावा-आपत्तियों का परीक्षण कर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे चयन सूची का सावधानीपूर्वक अवलोकन करें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति होने पर निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों सहित संबंधित कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करें। समय सीमा समाप्त होने के बाद प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विभाग ने बताया कि अंतिम चयन सूची जारी होने के बाद चयनित विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा का लाभ प्रदान किया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं