• अपर कलेक्टर ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ, शहर विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का लिया संकल्प : जगदलपुर : नगर पालिक निगम जगदलपुर के मनो...
• अपर कलेक्टर ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ, शहर विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का लिया संकल्प :
जगदलपुर : नगर पालिक निगम जगदलपुर के मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को कलेक्टर परिसर स्थित आस्था हॉल में आयोजित किया गया। अपर कलेक्टर चंद्रिका प्रसाद बघेल ने नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा की उपस्थिति में मनोनीत पार्षद अतुल कौशल, लक्ष्मी कश्यप, आशुतोष पाल, संतोष त्रिपाठी, यशवर्धन राव, राजेश श्रीवास्तव और रोहित त्रिवेदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के बाद सभी मनोनीत पार्षद नगर निगम कार्यालय पहुंचे, जहां महापौर संजय पाण्डेय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान महापौर कार्यालय में शहर के विकास कार्यों, जनहित योजनाओं और नगर निगम की भावी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। मनोनीत पार्षदों ने शहर के विकास में सक्रिय और समर्पित भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।
महापौर संजय पाण्डेय ने कहा कि अनुभवी और ऊर्जावान जनप्रतिनिधियों के जुड़ने से नगर निगम के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पार्षद मिलकर जगदलपुर के सर्वांगीण विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य करेंगे।
मनोनीत पार्षदों ने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जवाबदेही के साथ करेंगे। उन्होंने स्वच्छता, अधोसंरचना विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही।
समारोह में पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, डॉ. सुभाऊ कश्यप, एमआईसी सदस्य, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शासकीय कर्मचारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





कोई टिप्पणी नहीं