• कांग्रेस ने उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कार्रवाई और प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग उठाई : जगदलपुर : बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (...
• कांग्रेस ने उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कार्रवाई और प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग उठाई :
जगदलपुर : बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर एवं ग्रामीण) ने नकली डीएपी, खाद और बीज की कथित बिक्री के विरोध में शुक्रवार को कृषि विभाग कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने आरोप लगाया कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण डीएपी के बजाय कथित रूप से नकली और अमानक खाद उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपनेता लखेश्वर बघेल ने भी आरोप लगाया कि खरीफ सीजन में किसानों को खाद और बीज के लिए परेशान होना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला ने कहा कि नकली खाद और बीज की बिक्री से किसानों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है तथा सरकार को गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए।
कांग्रेस नेताओं ने शासकीय लैंप्स, सहकारी समितियों और निजी कृषि केंद्रों में खाद-बीज की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, पूर्व सभापति कविता साहू, कोमल सेना, विक्रम सिंह डांगी, कोषाध्यक्ष रविशंकर तिवारी, लता निषाद, चंपा ठाकुर, महामंत्री अभिषेक नायडू, सुभाष गुलाटी, विजय सिंह, जाहिद हुसैन, अल्ताफ उल्ला खान, अनुराग महतो, नीतीश शर्मा, सुषमा सुता, यूंका अध्यक्ष निकेत राज झा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम कश्यप, प्रवक्ता जावेद खान, ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव, सूर्यापानी, संतोष सेठिया, फूलसिंह बघेल, नीलुराम, ललिता राव, भोजराज नाग, हनुमान द्विवेदी, संजय पाणिग्रही, संतोष यादव, अनवर खान, विजेंद्र ठाकुर, गणेश कावड़, जीवन लाल, दंतेश्वर राव, सहदेव नाग, संदीप दास, अंजना नाग, ज्योति राव, एस नीला, मोहसिन खान, सलीम अली, सद्दाम रजा, आकिब रजा, मनिता राऊत, हेमंत कश्यप, शंकर सेन, सोनारू, पार्षद शुभम यदू, जस्टिन भवानी, आभाष महंती, अफरोज बेगम, जयमती, हंसू नाग, खेमराज सेठिया आदि मौजूद रहे।




कोई टिप्पणी नहीं