Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

कोण्डागांव में नि:शुल्क पौधा वितरण केंद्र शुरू, जगदलपुर नाका चौक से मिलेगा पौधा

• विधायक लता उसेंडी ने किया शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी का आह्वान : कोण्डागांव : जिले में हरित आवरण बढ़ाने और पर्यावरण संरक...

विधायक लता उसेंडी ने किया शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी का आह्वान :


कोण्डागांव : जिले में हरित आवरण बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से वन विभाग ने जगदलपुर नाका चौक पर नि:शुल्क पौधा वितरण केंद्र का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी ने किया।



इस अवसर पर विधायक ने नागरिकों को फलदार, छायादार और औषधीय पौधों का नि:शुल्क वितरण करते हुए प्रत्येक परिवार से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए बेहद आवश्यक हैं।



कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने भी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया। वहीं वनमंडलाधिकारी चूड़ामणि सिंह ने बताया कि वन विभाग जिले में पौधरोपण, नि:शुल्क पौधा वितरण और जनजागरूकता अभियान लगातार चला रहा है।




कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket