Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, दो दिन में सभी खाद दुकानों के निरीक्षण के निर्देश

• कलेक्टर आकाश छिकारा ने गुणवत्ता, रेट लिस्ट और पीडीएस चावल की जांच के दिए आदेश : जगदलपुर :  कलेक्टर आकाश छिकारा ने समय-सीमा की बैठक में कृ...

कलेक्टर आकाश छिकारा ने गुणवत्ता, रेट लिस्ट और पीडीएस चावल की जांच के दिए आदेश :



जगदलपुर : कलेक्टर आकाश छिकारा ने समय-सीमा की बैठक में कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए खाद की कालाबाजारी, अधिक कीमत पर बिक्री और गुणवत्ता संबंधी शिकायतों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को दो दिनों के भीतर जिले की सभी खाद दुकानों का निरीक्षण कर रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराने तथा अनियमितता मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा।



बैठक में सभी एसडीएम को खाद वितरण व्यवस्था का नियमित निरीक्षण और क्रॉस वेरिफिकेशन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों में वितरित चावल की गुणवत्ता की भी जांच करने और शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।



कलेक्टर ने बस्तर मुन्ने, सुशासन तिहार, लोक सेवा गारंटी, सीएम हेल्पलाइन और जनशिकायतों के लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने फसल बीमा योजना में 31 जुलाई तक अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन कराने, शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित करने, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक पेंशन, वय वंदन योजना और 14 वर्षीय बालिकाओं के सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान में तेजी लाने पर भी जोर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket