• उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने किया आधुनिक सभागार का लोकार्पण, सेंटर फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट की स्थापना का प्रस्ताव : जगदलपुर : डॉ. श...
• उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने किया आधुनिक सभागार का लोकार्पण, सेंटर फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट की स्थापना का प्रस्ताव :
जगदलपुर : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में विशेष व्याख्यान एवं छात्र समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी विचारधारा आज भी देश के विकास का मार्गदर्शन कर रही है। उन्होंने युवाओं से अच्छी पुस्तकों का अध्ययन करने और सकारात्मक संगति अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को रोजगारोन्मुख बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में कुलपति प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय में 'डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सेंटर फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट' स्थापित करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर मंत्री ने परीक्षण के बाद आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान विश्वविद्यालय के एमबीए भवन में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए सभागार का भी लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम में कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पांडेय सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।




कोई टिप्पणी नहीं