Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

बस्तर संभाग की 19,843 छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क सरस्वती साइकिल

• सत्र 2026-27 में वितरण शुरू, दूरस्थ क्षेत्रों की बेटियों की शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा : जगदलपुर : बस्तर संभाग के शासकीय विद्यालयों में अध्...

सत्र 2026-27 में वितरण शुरू, दूरस्थ क्षेत्रों की बेटियों की शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा :



जगदलपुर : बस्तर संभाग के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9वीं की छात्राओं के लिए निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना का शुभारंभ कर दिया गया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में संभाग की 19,843 पात्र छात्राओं को योजना का लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा एच.आर. सोम ने बताया कि योजना का उद्देश्य दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को स्कूल आने-जाने के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराना, उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है।



जिलेवार लक्ष्य के अनुसार बस्तर में 5,248, कोण्डागांव में 5,004, कांकेर में 4,880, दंतेवाड़ा में 1,303, बीजापुर में 1,245, सुकमा में 1,178 तथा नारायणपुर में 985 छात्राओं को साइकिलें दी जाएंगी। अब तक कांकेर में 2,135, कोण्डागांव में 922, सुकमा में 107 और बस्तर में 32 छात्राओं को साइकिल वितरित की जा चुकी हैं। शेष जिलों में भी वितरण कार्य जारी है।


संयुक्त संचालक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से साइकिल वितरण पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket