• प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्री केदार कश्यप और श्याम बिहारी जायसवाल रहे शामिल, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं : जगदलपु...
• प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्री केदार कश्यप और श्याम बिहारी जायसवाल रहे शामिल, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं :
जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा 'मोदी सरकार के बेमिसाल 12 साल' अभियान के तहत बुधवार को टाउन हॉल स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में प्रबुद्धजन नागरिक सम्मान समारोह एवं बस्तर संभाग कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, वन मंत्री केदार कश्यप तथा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मंत्र के साथ केंद्र सरकार लगातार देश के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नया, समृद्ध और सशक्त भारत आकार ले रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने अनेक जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों के माध्यम से देश को नई दिशा दी है।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया, जबकि भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग समाज के वरिष्ठजनों एवं प्रबुद्धजनों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रदेश उपाध्यक्ष निर्देश दीवान ने किया।
कार्यक्रम में सांसद महेश कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे, पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, महापौर संजय पाण्डे सहित बस्तर संभाग के सातों जिलों से बड़ी संख्या में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






कोई टिप्पणी नहीं