• एनआईए में प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे सुंदरराज पट्टलिंगम, नए आईजी ने शांति, सुरक्षा और जनविश्वास को बताया प्राथमिकता : जगदलपुर : बस्तर रेंज ...
• एनआईए में प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे सुंदरराज पट्टलिंगम, नए आईजी ने शांति, सुरक्षा और जनविश्वास को बताया प्राथमिकता :
जगदलपुर : बस्तर रेंज को नया पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) मिल गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बद्रीनारायण मीणा ने बुधवार को बस्तर रेंज के आईजी का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने सुंदरराज पट्टलिंगम से कार्यभार संभाला, जिन्हें भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पदभार ग्रहण समारोह में बस्तर जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सुंदरराज पट्टलिंगम ने अपने कार्यकाल के दौरान मिशन-2026 के सफल क्रियान्वयन में सहयोग देने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सभी हितधारकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने नए आईजी बद्रीनारायण मीणा को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
नवनियुक्त आईजी बद्रीनारायण मीणा ने कहा कि बस्तर में शांति, सुरक्षा, जनविश्वास और समावेशी विकास को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों, सुरक्षा एजेंसियों और आम नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई।



कोई टिप्पणी नहीं