बीजापुर : छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछलीपालन तथा पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम 2...
बीजापुर : छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछलीपालन तथा पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम 2 एवं 3 जुलाई को दो दिवसीय प्रवास पर बीजापुर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री नेताम 2 जुलाई को प्रातः जगदलपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12:15 बजे ग्राम नैमेड़ स्थित मत्स्य बीज प्रक्षेत्र पहुंचेंगे, जहां वे मेजर कार्प उत्पादन एवं वितरण कार्य का अवलोकन करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1:00 बजे सर्किट हाउस बीजापुर पहुंचेंगे। अपराह्न 3:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार बीजापुर में जिला बीजापुर, दंतेवाड़ा एवं सुकमा से संबंधित विभागीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक उपरांत सायं 5:40 बजे सर्किट हाउस बीजापुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
3 जुलाई को प्रातः 9:30 बजे स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। इसके बाद 11:00 बजे स्थानीय आदिवासी छात्रावास एवं आश्रम का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 1:30 बजे सर्किट हाउस बीजापुर से जगदलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं