Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

3 अगस्त से शुरू होंगी विभागीय परीक्षाएं, संभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए कार्यक्रम जारी

" 3 अगस्त से शुरू होंगी विभागीय परीक्षाएं, संभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए कार्यक्रम जारी" "10 अगस्त तक चलेगी परीक्षा,...

" 3 अगस्त से शुरू होंगी विभागीय परीक्षाएं, संभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए कार्यक्रम जारी"

"10 अगस्त तक चलेगी परीक्षा, शासकीय दन्तेश्वरी कन्या महाविद्यालय जगदलपुर बनाया गया परीक्षा केंद्र"

जगदलपुर, 10 जुलाई 2026। (रोमेश नामदेव) राज्य शासन द्वारा अगस्त 2026 में आयोजित होने वाली विभागीय परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। बस्तर संभाग के विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए यह परीक्षाएं 03 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

बस्तर संभाग के कमिश्नर डोमन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विभागीय परीक्षाओं के सफल एवं व्यवस्थित संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस वर्ष भी पूर्व वर्षों की भांति शासकीय दन्तेश्वरी कन्या महाविद्यालय, जगदलपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

कमिश्नर ने संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की तैयारी, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा अन्य सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं, ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सकें।

विभागीय परीक्षाएं शासन के विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सेवा संबंधी नियमों और पदोन्नति प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। ऐसे में पात्र अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निर्धारित समय पर परीक्षा में शामिल होने तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहने की अपेक्षा की गई है।

प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों तक समय पर पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं, जिससे किसी भी परीक्षार्थी को असुविधा का सामना न करना पड़े।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket