Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

जगदलपुर बस स्टैंड से 8.08 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, रायपुर ले जाने की थी तैयारी

  "जगदलपुर बस स्टैंड से 8.08 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, रायपुर ले जाने की थी तैयारी" जगदलपुर, 29 जून 2026(रोमेश नामदेव) बस्...


 "जगदलपुर बस स्टैंड से 8.08 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, रायपुर ले जाने की थी तैयारी"

जगदलपुर, 29 जून 2026(रोमेश नामदेव)

बस्तर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जगदलपुर बस स्टैंड से एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 8.08 किलोग्राम अवैध गांजा और नकद 700 रुपये बरामद किए गए हैं। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4.04 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विशेष न्यायालय में पेश किया गया।


पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में जिलेभर में नशे के अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना बोधघाट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से आया एक व्यक्ति लाल-सफेद रंग के बैग में गांजा लेकर रायपुर जाने वाली बस का इंतजार कर रहा है।

सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बस स्टैंड पहुंचकर घेराबंदी की। आम के पेड़ के पास खड़े संदिग्ध युवक को पकड़कर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम सुकड़ा धुरवा (35 वर्ष) पिता भीमा धुरवा, निवासी ग्राम केंदुगुड़ा नदीपारा, थाना व्यापारीगुड़ा, जिला कोरापुट (ओडिशा) बताया।

तलाशी के दौरान उसके बैग से 8.08 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 4,04,000 रुपये आंकी गई। साथ ही उसके पास से 700 रुपये नकद भी मिले। आरोपी गांजा रखने और परिवहन करने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने मौके पर ही गांजा और नकदी जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर विशेष एनडीपीएस न्यायालय, जगदलपुर में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान, उप निरीक्षक लोकेश्वर नाग, पीएसआई नागेंद्र सिंह, प्रिया यादव, निर्मला सिदार, सहायक उप निरीक्षक दिनेश उसेंडी, प्रधान आरक्षक अहिलेश नाग, सुनील मनहर तथा आरक्षक दीपक मिंज, राम ठाकुर, परमानंद भोयर, मनोज, चुरेंद और थानेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket