Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर : बस्तर पुलिस ने सूने मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है...

जगदलपुर : बस्तर पुलिस ने सूने मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 11.19 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, गलाए गए सोने-चांदी के डले, 5 हजार रुपये नकद तथा एक बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।



पुलिस के अनुसार थाना लोहंडीगुड़ा क्षेत्र के ग्राम तारागांव और थाना परपा क्षेत्र के ग्राम धरमाउर में सूने मकानों में चोरी की घटनाएं हुई थीं। तारागांव निवासी भगवती सरकार और उनके पति सदानंद सरकार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 जून की रात अज्ञात चोर उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नगदी रकम चोरी कर ले गए।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने तारागांव निवासी रूद्रांचल ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों कृष्णा शेट्टी और अविनाश स्वामी के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।


आरोपी ने बताया कि चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषणों को अपने परिचित अजय व्यापारी के माध्यम से गीदम निवासी सोनार संतोष सोनी को बेच दिया गया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया।


गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णा शेट्टी (29 वर्ष), अविनाश स्वामी (26 वर्ष), रूद्रांचल ठाकुर (29 वर्ष), अजय व्यापारी तथा संतोष सोनी (43 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।


कार्रवाई में थाना लोहंडीगुड़ा और परपा पुलिस की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket