Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

बस्तर हाई स्कूल के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 1.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति

  "बस्तर की शैक्षणिक धरोहर को मिलेगा नया स्वरूप, बस्तर हाई स्कूल के जीर्णोद्धार हेतु 1.50 करोड़ रुपये स्वीकृत" जगदलपुर, 23 जून 202...

 


"बस्तर की शैक्षणिक धरोहर को मिलेगा नया स्वरूप, बस्तर हाई स्कूल के जीर्णोद्धार हेतु 1.50 करोड़ रुपये स्वीकृत"

जगदलपुर, 23 जून 2026।(रोमेश नामदेव) बस्तर अंचल की शैक्षणिक पहचान और गौरवशाली इतिहास से जुड़े जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय विद्यालय (बस्तर हाई स्कूल) के कायाकल्प का मार्ग प्रशस्त हो गया है। विद्यालय के व्यापक जीर्णोद्धार, उन्नयन एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए राज्य शासन ने 1 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। यह महत्वपूर्ण स्वीकृति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव की पहल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव द्वारा प्रदान की गई है।

बस्तर संभाग के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय विद्यालय ने हाल ही में अपने गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण किए हैं। शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित समारोह में विधायक किरण देव ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के समक्ष विद्यालय की जर्जर होती अधोसंरचना, बढ़ती आवश्यकताओं तथा आधुनिक सुविधाओं की जरूरत को ध्यान में रखते हुए विशेष अनुदान की मांग रखी थी। इस मांग को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने विद्यालय के विकास एवं जीर्णोद्धार के लिए 1.50 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

इस संबंध में विधायक किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बस्तर हाई स्कूल केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि बस्तर की समृद्ध शैक्षणिक विरासत का प्रतीक है। इस विद्यालय ने पिछले एक शताब्दी के दौरान हजारों विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की है। यहां अध्ययन कर अनेक छात्र-छात्राएं प्रशासनिक सेवाओं, शिक्षा, चिकित्सा, न्यायपालिका, राजनीति, व्यवसाय तथा अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पदों पर पहुंचकर बस्तर और छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि समय के साथ विद्यालय भवन और अन्य संरचनाओं के जीर्णोद्धार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा विद्यालय की ऐतिहासिक गरिमा को बनाए रखने के उद्देश्य से शासन से विशेष राशि की मांग की गई थी, जिसे मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने संवेदनशीलता के साथ स्वीकार किया।

विधायक किरण देव ने बताया कि स्वीकृत राशि से विद्यालय परिसर में आवश्यक मरम्मत कार्य, भवनों का जीर्णोद्धार, अधोसंरचना विकास, कक्षाओं का उन्नयन, परिसर सौंदर्यीकरण, विद्यार्थियों के लिए बेहतर सुविधाओं का निर्माण तथा अन्य आवश्यक विकास कार्य कराए जाएंगे। इससे विद्यालय का स्वरूप आधुनिक और आकर्षक बनेगा तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों को मजबूत करने और छात्रों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। बस्तर हाई स्कूल के लिए स्वीकृत यह राशि उसी प्रतिबद्धता का परिणाम है।

किरण देव ने कहा कि यह स्वीकृति केवल भवन निर्माण या मरम्मत तक सीमित नहीं है, बल्कि बस्तर की एक ऐतिहासिक शैक्षणिक धरोहर के संरक्षण और भविष्य की पीढ़ियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि बस्तरवासियों, विद्यालय परिवार, पूर्व विद्यार्थियों और वर्तमान छात्रों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने से क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।

विद्यालय के जीर्णोद्धार की स्वीकृति की खबर मिलते ही शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और पूर्व छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी ने इसे बस्तर की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए राज्य सरकार और विधायक किरण देव का आभार व्यक्त किया है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि आगामी समय में बस्तर हाई स्कूल न केवल आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा, बल्कि अपनी गौरवशाली परंपरा और शैक्षणिक उत्कृष्टता को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket