Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

सोने के झुमके गिरवी रख 1.50 लाख रुपये हड़पने वाली महिला गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

• बेटी के इलाज के लिए दिए गए थे झुमके, पूछताछ में सहयोग नहीं करने पर आरोपी महिला को भेजा गया जेल : जगदलपुर : बस्तर पुलिस ने धोखाधड़ी और अमा...

बेटी के इलाज के लिए दिए गए थे झुमके, पूछताछ में सहयोग नहीं करने पर आरोपी महिला को भेजा गया जेल :



जगदलपुर : बस्तर पुलिस ने धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सोने के आभूषण गिरवी रखकर रकम हड़पने की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी महिला ने प्रार्थी के सोने के झुमके गिरवी रखकर करीब 1.50 लाख रुपये का गबन कर लिया था।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी. धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।


गिरफ्तार आरोपी का नाम नीतू नागवानी (45 वर्ष) पति स्वर्गीय सुनील नागवानी निवासी मोती तालाब पारा, जगदलपुर है।


प्रकरण के अनुसार वर्ष 2024 में प्रार्थी की बेटी की तबीयत खराब होने के कारण इलाज के लिए पैसों की आवश्यकता थी। इस दौरान प्रार्थी ने अपने सोने के झुमके सूरज नागवानी को यह कहकर दिए थे कि वह उनका मूल्यांकन कर बताएगा कि बिक्री करने पर कितनी राशि प्राप्त हो सकती है।


आरोप है कि सूरज नागवानी ने अपनी मां नीतू नागवानी के साथ मिलकर उक्त सोने के झुमके किसी अन्य व्यक्ति के पास गिरवी रख दिए और उससे प्राप्त रकम का स्वयं उपयोग कर लिया। बाद में जब प्रार्थी ने अपने झुमके या राशि वापस मांगी तो आरोपियों ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी और लगातार टालमटोल करते रहे।


मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की, लेकिन नीतू नागवानी द्वारा सोने के आभूषण के संबंध में सही जानकारी नहीं दी गई तथा विवेचना में सहयोग नहीं किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी लगातार साक्ष्य छिपाने का प्रयास कर रही थी।


इसके बाद कोतवाली पुलिस ने 29 मई 2026 को नीतू नागवानी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक अरुण मरकाम, सहायक उप निरीक्षक बिजेंद्र सिंह तथा आरक्षक रीना अनंत, ललिता तारम, पुनीता मांडवी, वरुण बघेल और सोमालु की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket