Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

जगदलपुर में नशीली कैप्सूल की बड़ी खेप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, 96 हजार रुपए का माल जब्त

जगदलपुर : बस्तर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बोधघाट थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बेचने की तैयारी कर ...

जगदलपुर : बस्तर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बोधघाट थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बेचने की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 96 हजार रुपए कीमत की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल जब्त की है।



पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 31 मई 2026 को थाना बोधघाट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मेटगुड़ा डोंगरी क्षेत्र में दो व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।

सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम आकाश पोया (21 वर्ष), निवासी महारानी वार्ड जगदलपुर तथा राड्रिक सोमा (42 वर्ष), निवासी मदर टेरेसा वार्ड जगदलपुर बताया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक कैरी बैग में रखी Pyeevon Spas Plus Tramadol HCL Capsules की 30 पत्तियां (कुल 240 कैप्सूल) बरामद हुईं। जब्त नशीली दवाओं की कुल अनुमानित कीमत 96 हजार रुपए आंकी गई है।

पुलिस द्वारा वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई अनुमति या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(B) के तहत मामला दर्ज किया और गिरफ्तार कर विशेष एनडीपीएस न्यायालय, जगदलपुर में पेश किया।

बस्तर पुलिस ने कहा है कि युवाओं को नशे की ओर धकेलने वाले तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

📌 कार्रवाई में इन अधिकारियों की रही भूमिका :

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान, उप निरीक्षक ललित नेगी, लोकेश्वर नाग, सहायक उप निरीक्षक दिनेश उसेंडी, इंदु शर्मा, प्रधान आरक्षक अहिलेश नाग, सुनील मनहर, व्यास नारायण, डोलामनी भोई, लखेश्वर बघेल तथा आरक्षक दीपक मिंज, राम ठाकुर, युवराज ठाकुर, कामदेव दर्रो, मानकू कोर्राम, थानेंद्र सिन्हा, होरी लाल आर्यों, विपिन मिंज, परमानंद भोयर और संदीप राणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket