Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

7 मई को होगी व्यापमं की प्री-पॉलीटेक्निक परीक्षा, जगदलपुर में 115 परीक्षार्थी होंगे शामिल

                      "सख्त ड्रेस कोड और सुरक्षा व्यवस्था लागू—मेटल डिटेक्टर जांच के बाद ही मिलेगा प्रवेश, समय से पहले पहुंचना अनिवार्य...


                     "सख्त ड्रेस कोड और सुरक्षा व्यवस्था लागू—मेटल डिटेक्टर जांच के बाद ही मिलेगा प्रवेश, समय से पहले पहुंचना अनिवार्य"

जगदलपुर, 29 अप्रैल 2026(रोमेश नामदेव): छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा प्री-पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का आयोजन आगामी 7 मई (गुरुवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा जगदलपुर के शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज, धरमपुरा-2 में सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें कुल 115 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए व्यापमं द्वारा कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से ढाई घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है। प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर के माध्यम से सघन जांच की जाएगी, जिसके बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश दिया जाएगा।

प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों के मूल प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र का मिलान कर सत्यापन किया जाएगा। जिन परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र में फोटो स्पष्ट नहीं होगी, उन्हें दो हालिया रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।

परीक्षा के लिए विशेष ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है। परीक्षार्थियों को हल्के रंग की हाफ टी-शर्ट, साधारण कपड़े और पैरों में केवल चप्पल पहनकर आना होगा। परीक्षा केंद्र के भीतर जूते-मोजे, घड़ी, पर्स, बेल्ट, मोबाइल, चश्मा, टोपी, स्कार्फ सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या संचार साधन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा, कान के आभूषण जैसे बाली या झुमका तथा हाथ में कड़े या धागे पहनने पर भी रोक लगाई गई है।

परीक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए जिला प्रशासन ने डिप्टी कलेक्टर मनीष कुमार वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उनके साथ शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल श्रीवास्तव और सहायक समन्वयक के रूप में डॉ. अजय सिंह ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षार्थियों को वर्तमान वर्ष का ही प्रवेश पत्र साथ लाना होगा और नियमों का उल्लंघन करने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket