जगदलपुर | विशेष संवाददाता भारत सरकार द्वारा 1 मई से प्रारंभ किए गए जनगणना कार्य के तहत जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में गतिविधियां तेज हो गई ह...
जगदलपुर | विशेष संवाददाता
भारत सरकार द्वारा 1 मई से प्रारंभ किए गए जनगणना कार्य के तहत जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में महापौर संजय पांडेय ने स्वयं मैदानी स्तर पर उतरकर इंदिरा वार्ड में जनगणना कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने घर-घर जाकर चल रहे सर्वेक्षण का जायजा लिया और प्रगणकों व सुपरवाइजरों से विस्तृत चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने देखा कि किस प्रकार टीमों द्वारा डोर-टू-डोर पहुंचकर परिवारों की जानकारी एकत्रित की जा रही है। उन्होंने सर्वेक्षण की गुणवत्ता, सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी घर या व्यक्ति की जानकारी छूटनी नहीं चाहिए।

महापौर पांडेय ने मौके पर मौजूद जनगणना कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह कार्य केवल आंकड़ों के संकलन तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की भावी नीतियों और योजनाओं की नींव तैयार करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कर्मियों को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की सलाह दी।
इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से संवाद कर जनगणना के महत्व को भी समझाया। महापौर ने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय दायित्व है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रगणकों को सही, पूर्ण और सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि शासन को वास्तविक आंकड़े प्राप्त हो सकें।
महापौर ने आगे कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी सभी योजनाओं का आधार जनगणना के आंकड़े होते हैं। यदि जानकारी गलत या अधूरी दी जाती है तो योजनाओं के लाभ प्रभावित हो सकते हैं।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनगणना कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, शशिनाथ पाठक, आनंद झा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं