Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

"भाजपा ने तेरह मंडलों के भाजयुमो अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की

"भाजयुमो बस्तर की नई टीम घोषित: आलेखराज तिवारी, आनंद झा समेत कई युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी" जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा यु...

"भाजयुमो बस्तर की नई टीम घोषित: आलेखराज तिवारी, आनंद झा समेत कई युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी"

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा युवा मोर्चा बस्तर की नवीन जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति दे दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय की अनुमति तथा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगीराज टिकरिया की अनुशंसा पर भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने सोमवार को नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।

भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव के नेतृत्व में गठित इस नई टीम में युवाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पूर्व में जिला महामंत्री के रूप में रामप्रसाद मौर्य एवं सत्यम झा की घोषणा की जा चुकी थी।

घोषित नई जिला कार्यकारिणी में जीवनाथ मौर्य, आलेखराज तिवारी, आनंद झा, अभिषेक तिवारी, विकास पात्रो एवं भरत ठाकुर को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जिला मंत्री के रूप में विनोद पाण्डेय (बन्टू), अमित कपूर, डिकेश नाग, मयंक दीवान, विमल पाण्डेय, सोमप्रकाश जोशी एवं अनुष्का साहू को जिम्मेदारी दी गई है।

कोषाध्यक्ष पद पर कृष्णा निषाद तथा सह कोषाध्यक्ष के रूप में राहुल सोनी को नियुक्त किया गया है। मीडिया प्रभारी रोहन घोष, सह मीडिया प्रभारी मोरध्वज सेठिया, सोशल मीडिया प्रभारी तमिश नायडू एवं सह सोशल मीडिया प्रभारी पंकज राठौर बनाए गए हैं।

इसके अलावा कार्यालय मंत्री विवेक साहू, प्रशिक्षण प्रमुख परेश ताटी, स्वास्थ्य प्रमुख प्रतीक नायडू, विक्रम सिंह ठाकुर एवं दीपक पाण्डेय को दायित्व दिया गया है। कन्या शक्ति के अंतर्गत नुपुर समदार, काजल वर्मा एवं तेजस्वी घोष को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आईटी सेल प्रभारी के रूप में मुकेश शर्मा, जशवंत जोशी एवं जितेन्द्र बाकड़े नियुक्त हुए हैं। जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मनी विक्रम नायडू एवं राज देवांगन बनाए गए हैं। विधि-विधाय प्रभारी आदर्श ठाकुर एवं सुवेन्द्र भदौरिया, नीति एवं अनुसंधान प्रभारी रवि शर्मा एवं रवि नेताम तथा खेल एवं कला प्रभारी शरद श्रीवास्तव को दायित्व मिला है। वहीं “मन की बात” प्रभारी के रूप में प्राचीन तिवारी को नियुक्त किया गया है।

"तेरह मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा"

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा Title जिले के तेरह मंडलों के अध्य Title क्षों की भी घोषणा की गई है। बस्तर मंडल में Title योगेश Title चंदेल, करपावण्ड में तुलसीराम भारती, बकावण्ड में भगत सोनी, तोकापाल में शिव सूर्यवंशी, बास्तानार में रुपाराम मुचाकी, नानगुर में नरेंद्र पाण्डेय, सरगीपाल में खगेश्वर कर्मा, भानपुरी में ओम कश्यप तथा दरभा मंडल में दिनेश Title पाण्डेय को अध्यक्ष बनाया गया है।

इसी प्रकार जगदलपुर पश्चिम मंडल में अनिमेष सिंह चौहान, जगदलपुर पूर्वी मंडल में रमेश नायडू, लोहण्डीगुड़ा मंडल में शिवनंदन पेगड़ को अध्यक्ष एवं लखन ठाकुर को महामंत्री तथा नगरनार मंडल में रुपेश समरथ को अध्यक्ष एवं सुनील नाग को महामंत्री नियुक्त किया गया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket