जगदलपुर : राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2 मई 2026 को बस्तर विकासखंड के अंतर्गत शांतिपूर्ण तरीके से...
जगदलपुर : राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2 मई 2026 को बस्तर विकासखंड के अंतर्गत शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस परीक्षा के लिए तीन केंद्र निर्धारित किए गए थे, जिनमें हायर सेकेंडरी स्कूल सेजस बालक बस्तर, हायर सेकेंडरी स्कूल मुंडागांव एवं हायर सेकेंडरी स्कूल बालक भानपुरी शामिल हैं।
परीक्षा में कुल 557 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 538 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। इस प्रकार लगभग 96 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई, जो छात्रों की सक्रियता और जागरूकता को दर्शाती है।
विशेष रूप से दो दिव्यांग विद्यार्थियों — चंद्राकर माड़वी (माध्यमिक शाला कोटेकामा) और युगेश्वरी (माध्यमिक शाला कुंगरपाल) ने भी परीक्षा में भाग लेकर अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया।
परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारू रहीं। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती देवांगन, शिक्षक अविनाश सेत एवं मानेकर कुरंगा द्वारा तीनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।


कोई टिप्पणी नहीं