जगदलपुर/दंतेवाड़ा : महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बस्तर के बच्चों से किया अपना वादा निभाते हुए तीन साल बाद क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने छ...
जगदलपुर/दंतेवाड़ा : महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बस्तर के बच्चों से किया अपना वादा निभाते हुए तीन साल बाद क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने छिंदनार पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की और उनकी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि “तुम मैदान सहेजो, मैं खेलने आऊंगा” — यह वादा आज पूरा हुआ है।
सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ दंतेवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय बच्चों के साथ समय बिताया और खेल गतिविधियों में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि बस्तर आकर उन्हें बेहद अच्छा लगा और यहां के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।
छिंदवाड़ा में बच्चों के साथ वॉलीबॉल खेलते सचिन।
बताया गया कि पिछले कुछ वर्षों में लगभग 50 खेल मैदानों का विकास किया गया है, जिससे बच्चों को क्रिकेट, फुटबॉल और अन्य खेलों के लिए बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। सचिन ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलती है।
उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों को मेहनत, अनुशासन और खेल भावना का महत्व बताया। साथ ही यह भी कहा कि लगातार प्रयास और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
इस दौरे को नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव और नई उम्मीद के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों और बच्चों में सचिन के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।


कोई टिप्पणी नहीं