जगदलपुर : बस्तर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बोधघाट थाना क्षेत्र में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...
जगदलपुर : बस्तर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बोधघाट थाना क्षेत्र में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल की बड़ी खेप बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने गंगामुंडा तालाब चौपाटी क्षेत्र में घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश यादव (50 वर्ष) निवासी तेतरखूंटी और मोनू गुप्ता (26 वर्ष) निवासी गांधी नगर, जगदलपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके बैग से Pyeevon Spas Plus Tramadol HCL की कुल 300 पत्तियां (2400 नग) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 9.60 लाख रुपये है। साथ ही 960 रुपये नगद भी जब्त किए गए।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पंचर दुकान की आड़ में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार कर रहे थे। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(C) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक टामेश्वर चौहान सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


कोई टिप्पणी नहीं