कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार को आमाबेड़ा और ताड़ोकी थाना ...
कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार को आमाबेड़ा और ताड़ोकी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ेधौसा, मानकोट, उपरकोटगांव और जिक्लामारी के जंगलों में चलाए गए सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 9 आईईडी बरामद किए गए।
बरामद आईईडी में 7 कुकर आईईडी (प्रत्येक लगभग 5-5 किलो वजनी) और 2 पाइप आईईडी शामिल हैं। इसके अलावा एक बंडल कोडेक्स, 3 बंडल नक्सली वर्दी कपड़ा तथा 7 बंडल इलेक्ट्रिक वायर सहित अन्य नक्सली सामग्री भी जब्त की गई है।
सुरक्षाबलों ने सभी आईईडी को मौके पर ही बम निरोधक दस्ते की सहायता से सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। इस दौरान पूरी सतर्कता बरती गई, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
हालांकि क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा चुका है, लेकिन जंगलों में छिपाए गए विस्फोटक अभी भी खतरा बने हुए हैं। इसे देखते हुए सुरक्षाबल लगातार सर्चिंग अभियान चला रहे हैं।
सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और जंगलों में छिपे विस्फोटकों को ढूंढकर निष्क्रिय करना प्राथमिकता रहेगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। इस कार्रवाई से क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली


कोई टिप्पणी नहीं