Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

छत्तीसगढ़ में सैन्य शिक्षा को बढ़ावा: धमतरी में 500 सीटर सैनिक स्कूल स्थापना की तैयारी तेज

धमतरी : छत्तीसगढ़ में सैन्य शिक्षा को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक बड़ी पहल की जा रही है। प्रदेश के धमतरी जिले में 500 सीटों की क्षमता वाल...


धमतरी : छत्तीसगढ़ में सैन्य शिक्षा को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक बड़ी पहल की जा रही है। प्रदेश के धमतरी जिले में 500 सीटों की क्षमता वाला सैनिक स्कूल स्थापित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। यह प्रस्ताव राज्य स्तर से अनुमोदित होकर रक्षा मंत्रालय (मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस) को भेज दिया गया है और अब केंद्रीय स्तर पर आगे की कार्यवाही जारी है।

जानकारी के अनुसार, यह सैनिक स्कूल प्रदेश का सबसे बड़ा सैनिक स्कूल होगा, जो छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सैन्य प्रशिक्षण की दिशा में मजबूत आधार प्रदान करेगा। इस पहल से युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होने की उम्मीद है।

प्रस्तावित स्कूल के निर्माण से धमतरी जिला न केवल रायपुर संभाग बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक केंद्र के रूप में उभरेगा। इससे स्थानीय छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) सहित अन्य सैन्य सेवाओं में प्रवेश के लिए तैयार किया जा सकेगा।

प्रदेश सरकार का मानना है कि इस परियोजना से क्षेत्र के सामाजिक और शैक्षणिक विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही, यह कदम राज्य के युवाओं को सशस्त्र बलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket