Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

शादी समारोह में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमला; 2 घायल

जगदलपुर :  बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आरापुर में शादी समारोह के दौरान विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। जानकारी के अनुसार...

जगदलपुर : बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आरापुर में शादी समारोह के दौरान विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। जानकारी के अनुसार नाचने को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने अचानक गंभीर रूप ले लिया।




बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान एक युवक ने मुर्गा काटने वाले धारदार हथियार (काती) से हमला कर दिया। इस हमले में फूलसिंह बघेल के पेट में गंभीर चोट आई, जबकि एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया।

दोनों घायलों को तत्काल डिमरापाल स्थित महारानी अस्पताल (मेकाज) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket