Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक, जेसीसीजे ने फैसले का किया स्वागत

रायपुर : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी से जुड़े मामले में एक महत्वपूर्ण कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। माननीय सुप्रीम क...

रायपुर : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी से जुड़े मामले में एक महत्वपूर्ण कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट द्वारा दिए गए आजीवन कारावास के आदेश पर रोक लगा दी है।




पार्टी ने इस फैसले को “ऐतिहासिक” बताते हुए कहा कि इससे न्यायपालिका में विश्वास और मजबूत हुआ है। जेसीसीजे के अनुसार यह निर्णय इस बात का प्रमाण है कि सत्य को भले ही कुछ समय के लिए परेशान किया जा सकता है, लेकिन उसे पराजित नहीं किया जा सकता।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा कि उनकी पार्टी को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और यह फैसला उसी विश्वास को और सुदृढ़ करता है।

जेसीसीजे ने सर्वोच्च न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे न्याय और सत्य की जीत बताया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket