जगदलपुर : शहर में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर महारानी अस्पताल में आयोजित हुआ, ...
- Advertisement -
![]()
जगदलपुर : शहर में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर महारानी अस्पताल में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर मानव सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम का आयोजन “रक्तदान-महादान, रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं” के संदेश के साथ किया गया। इस दौरान कुल 81 रक्तदाताओं ने 300 मिलीलीटर रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि IG बस्तर रेंज, सुंदरराज पी. उपस्थित रहे। साथ ही रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष मनीष गुप्ता, ऋषि भटनागर और अजय श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम से पहले शहर में जागरूकता के लिए दुपहिया वाहन रैली भी निकाली गई, जिससे लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया गया।
शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। अस्पताल की टीम द्वारा रक्त की जांच कर रिपोर्ट भी दी गई।
)



कोई टिप्पणी नहीं