Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

नानगुर में संगीत संध्या: वॉइस ऑफ अंजू झा टीम ने बिखेरा सुरों का जादू

जगदलपुर : नानगुर की वादियों में रविवार शाम संगीत की मधुर गूंज सुनाई दी, जब “वॉइस ऑफ अंजू झा” टीम ने एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया...

जगदलपुर : नानगुर की वादियों में रविवार शाम संगीत की मधुर गूंज सुनाई दी, जब “वॉइस ऑफ अंजू झा” टीम ने एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में देर रात तक शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों और श्रोताओं का मन मोह लिया।


कार्यक्रम में अंजू झा और उनकी टीम के कलाकारों ने गीत-संगीत के माध्यम से लोगों के दिलों तक पहुंचने का प्रयास किया। साथ ही स्थानीय कलाकारों ने भी हल्बी, भतरी और छत्तीसगढ़ी भाषा में प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को और खास बना दिया।


अपने संबोधन में अंजू झा ने कहा कि बस्तर अब धीरे-धीरे नक्सलवाद के प्रभाव से उबर रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों में भी खुशहाली और सामान्य जीवन की ओर लोग लौट रहे हैं। उन्होंने इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों को सामाजिक एकता और सकारात्मक माहौल के लिए जरूरी बताया।

कार्यक्रम में आईजी रेंज सुंदरराज पी. और एस पी बस्तर शलभ कुमार सिन्हा सहित पुलिस प्रशासन के सहयोग की सराहना की गई।

इस अवसर पर अजय पचौरी, नलिनी सिंह, प्रवीण द्विवेदी, दलजीत सिंह, बीजू बेंजामिन और मनीष अहीर सहित कई कलाकारों ने प्रस्तुति दी। वहीं स्थानीय कलाकार शिवराम नाग, धीरनाथ बघेल और मेनका कश्यप की प्रस्तुतियों को भी खूब सराहा गया।


मंच संचालन विधु शेखर झा ने किया। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक जुड़ाव को भी मजबूत करता नजर आया।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket