जगदलपुर : केंद्र सरकार द्वारा संसद में प्रस्तुत ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर जनप्रतिनिधियों में सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इ...
जगदलपुर : केंद्र सरकार द्वारा संसद में प्रस्तुत ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर जनप्रतिनिधियों में सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी क्रम में नगर पालिक निगम जगदलपुर के महापौर संजय पांडेय ने इस विधेयक का समर्थन करते हुए इसे लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
महापौर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देगा। इससे राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका और मजबूत होगी।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई गई विभिन्न योजनाओं से उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है और यह विधेयक उसी कड़ी को आगे बढ़ाने वाला कदम है। उन्होंने बस्तर की सांस्कृतिक परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां नारी शक्ति को मां दंतेश्वरी के रूप में पूजा जाता है, ऐसे में यह निर्णय क्षेत्र के लिए विशेष महत्व रखता है।
महापौर ने इस अधिनियम के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि इसके प्रभावी क्रियान्वयन से देश में महिला सशक्तिकरण को और गति मिलेगी।


कोई टिप्पणी नहीं