Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन अंतिम चरण में, अप्रैल अंत या मई के पहले सप्ताह में आएंगे परिणाम

जगदलपुर :  जिले में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के बाद उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन तेजी से अंतिम चरण में पहुंच गया है। शिक्षा विभाग निर्...

जगदलपुर : जिले में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के बाद उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन तेजी से अंतिम चरण में पहुंच गया है। शिक्षा विभाग निर्धारित समय सीमा में परिणाम घोषित करने के लिए प्राथमिकता के साथ कॉपियों की जांच कर रहा है।


मूल्यांकन प्रक्रिया को त्रुटिरहित बनाने के लिए मूल्यांकनकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। वहीं हिंदी पेपर लीक की घटना के बाद दोबारा आयोजित परीक्षा की कॉपियों को स्थानीय स्तर पर जांचने के बजाय अन्य जिलों में भेजा गया है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। इस संबंध में करीब 7,464 कॉपियां बाहर भेजी गई हैं।

जिले में कुल 83,235 कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है और अब अंतिम बैच की जांच शेष है। शिक्षा विभाग ने इस बार अतिरिक्त शिक्षकों की भी व्यवस्था की है, ताकि प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी हो सके।

जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल ने बताया कि परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस वर्ष परिणाम पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रहेंगे।

इधर, परीक्षा परिणाम को लेकर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में उत्सुकता बढ़ गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket