Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

इंदिरा वार्ड में नाला निर्माण शुरू, जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत

जगदलपुर : इंदिरा वार्ड क्रमांक 16 में आकांक्षा होटल के सामने नए नाला निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। इस निर्माण से क्षेत्र में लंबे समय से...

जगदलपुर : इंदिरा वार्ड क्रमांक 16 में आकांक्षा होटल के सामने नए नाला निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। इस निर्माण से क्षेत्र में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।


स्थानीय प्रतिनिधि आनंद झा ने बताया कि यह कार्य भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार के सहयोग से शुरू किया गया है। इसके पूर्ण होने के बाद बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि नाला निर्माण से न केवल सफाई व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि क्षेत्र में स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण भी सुनिश्चित होगा। साथ ही स्थानीय कनेक्टिविटी और जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket