जगदलपुर : संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा 25 अप्रैल 2026 (शनिवार) को महारानी अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह श...
- Advertisement -
![]()
जगदलपुर : संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा 25 अप्रैल 2026 (शनिवार) को महारानी अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदाताओं के शामिल होने की संभावना है।
फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस शिविर में शासकीय अस्पताल के सहयोग से रक्त संग्रह की व्यवस्था की जाएगी, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। शिविर में रक्तदाताओं के लिए जूस, बिस्किट और फल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
ब्रांच जगदलपुर के मुखी गोवर्धन दास नवतानी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना और रक्त की कमी को दूर करना है। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित भी किया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं