Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

जगदलपुर में दो अलग-अलग विवाद: रेटावंड में पास्टर से मारपीट, बोधघाट में महिलाओं के बीच झड़प

  "जगदलपुर में दो अलग-अलग विवाद: रेटावंड में पास्टर से मारपीट, बोधघाट में महिलाओं के बीच झड़प"    जगदलपुर : बस्तर जिले में रविवार ...

 "जगदलपुर में दो अलग-अलग विवाद: रेटावंड में पास्टर से मारपीट, बोधघाट में महिलाओं के बीच झड़प"

  


जगदलपुर : बस्तर जिले में रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं ने क्षेत्र में तनाव का माहौल बना दिया। एक ओर बस्तर थाना क्षेत्र के रेटावंड गांव में चर्च और प्रार्थना को लेकर विवाद बढ़ने पर पास्टर के साथ मारपीट की घटना सामने आई, वहीं दूसरी ओर बोधघाट थाना क्षेत्र में नजूल जमीन पर मकान निर्माण को लेकर महिलाओं के बीच जमकर झड़प हुई।

पहली घटना रेटावंड गांव की बताई जा रही है, जहां ओडिशा से आए एक परिवार के गांव में रहने और कथित धर्म प्रचार को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और स्थिति मारपीट तक पहुंच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला बस्तर थाने पहुंचा। पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता कराया और स्थिति को नियंत्रित किया।



वहीं दूसरी घटना बोधघाट थाना क्षेत्र की है, जहां नजूल जमीन पर बने कच्चे मकान को पक्का करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। देखते ही देखते बहस ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों की महिलाएं आमने-सामने आ गईं। इस दौरान महिलाओं के बीच चोटी खींचकर मारपीट हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, एक महिला अपने पांच बेटियों के साथ लंबे समय से उक्त स्थान पर निवास कर रही थी। मकान निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket