Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

शहर में समस्याओं का अंबार, मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह नदारद, निष्क्रिय निगम प्रशासन व भाजपा नेताओं को जनता से नहीं कोई सरोकार : सुशील मौर्य

• बस्तर की जनता ने हाईप्रोफाइल भाजपा के नेताओं को है चुना! एक अपनी पार्टी कार्यक्रम में व्यस्त, दूसरे नेता चुनाव प्रचार में मस्त, शहर की जनत...

बस्तर की जनता ने हाईप्रोफाइल भाजपा के नेताओं को है चुना! एक अपनी पार्टी कार्यक्रम में व्यस्त, दूसरे नेता चुनाव प्रचार में मस्त, शहर की जनता त्रस्त :

भाजपा का कथित विकास सिर्फ कागजों में धरातल पर जीरो, शहरी बुनियादी ढांचे के कार्य पूरी तरह ठप्प :



जगदलपुर  : बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने भाजपा सरकार व भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा शहर में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है निष्क्रिय विधायक किरण देव,नगर निगम प्रशासन व महापौर पांडे को शहर की जनता से कोई सरोकार नहीं है बस्तर सहित पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है शहर में पेयजल की भारी समस्या से है कई वार्डो में गंदा पानी आ रहा है नगर निगम शहर में मूलभूत सुविधाएं सड़क, नाली, पानी उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल हो चुकी है।अमृत मिशन'योजना को आज पर्यंत तक शुरू नहीं हुई,पानी की आपूर्ति बाधित है।संपत्ति कर वसूली, पाइप लाइन,पार्कों का सौंदर्यीकरण,खेल मैदान, पार्कों का विकास कार्य करने की जगह महापौर व निगम सरकार जनता के हित में नहीं बल्कि स्वहित में कार्य कर रही है!शहर की जनता परेशान है और भाजपा के नेतागण सिर्फ और सिर्फ अपने कार्यक्रमों में व्यस्त है लगता है शहर की जनता ने हाईप्रोफाइल भाजपा नेताओं को चुन लिया है! स्थानीय विधायक किरण देव सिर्फ और सिर्फ अपनी पार्टी के कार्यक्रम में व्यस्त है वहीं दूसरी ओर शहर के महापौर चुनाव प्रचार प्रसार में मस्त है और जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा नगर निगम में सिर्फ कमीशन प्रणाली का बोलबाला चल रहा है है जहाँ फाइलों की मंजूरी से लेकर अनुबंध तक सिर्फ अवैध वसूली की जाती है।कई वार्डों में पानी की भारी किल्लत है या गंदा पानी मिल रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे शहर में बढ़ते जा रहे हैं।सफाई व्यवस्था जस की तस है शहरों में कचरे के अंबार लगा हुआ हैं नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है। महापौर पांडे और नगर निगम प्रशासन द्वारा संपत्ति और पानी के कर में भारी बढ़ोतरी कर वसूली तो की जा रही है,जबकि जनता को मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं और सेवाएं नदारद हैं।अतिक्रमण के नाम पर छोटे दुकानदारों व ठेले वालों से अवैध वसूली की जा हैं।और स्थानीय विधायक,सांसद व महापौर जनता की समस्याओं का निराकरण करने के बजाए जनता से ही मुंह मोड़े हुए हैं।भाजपा सरकार को सत्ता में आए ढाई साल से अधिक हो चुके हैं नगर निगम में भाजपा की सरकार बैठी हुई है किन्तु विकास के नाम पर ढोंग जुमलेबाजी और सिर्फ सफेद झूठ बोला जा रहा है इंदौर की तर्ज पर शहर को स्वच्छ बनाने वाले महापौर पांडे की लगातार लापरवाही का ही नतीजा है कि बस्तर स्वच्छ सर्वेक्षण में पिछड़ा हुआ हैं जो कि नगर निगम महापौर पांडे की नाकामी का स्पष्ट प्रतीक है।


शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा शहर के विधायक किरण देव जी सिर्फ भूमिपूजन कर रहे हैं लेकिन धरातल पर एक भी विकास कार्य आज पर्यंत तक नहीं हो पाया है।शहर की जनता द्वारा चुने हुए विधायक के नदारद रहने के कारण आज स्थानीय विकास कार्य अधर में लटक गई हैं।जगदलपुर शहर में चल रहे निर्माण कार्यों, विशेषकर सड़क और ड्रेनेज के कामों में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार हो रहा है। काम की गुणवत्ता बेहद खराब है और कई जगहों पर सड़क निर्माण सहित अन्य कार्य आधे-अधूरे छोड़ दिए गए हैं।शहर में सड़कों की जर्जर हालत के चलते जनता और स्थानीय निवासी उड़ते धूल के गुब्बारे से परेशान है आम जनता और खासकर बच्चों के स्वास्थ्य पर इस धूल उड़ने के चलते बुरा असर पड़ रहा है प्रमुख सड़कों, पानी की आपूर्ति और अन्य शहरी बुनियादी ढांचे के कार्य पूरी तरह से ठप हैं।शहर में विधायक की निष्क्रियता और जनता से दूरी बनाए रखना इस बात का पुख्ता प्रमाण है।की भाजपा विधायक किरण देव जी शहर के नहीं बल्कि अपनी पार्टी के विधायक है शहर में सड़क निर्माण को लेकर कार्य शुरू हुआ और उसे बंद कर दिया गया शहर में सड़क निर्माण को लेकर जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे खोद दिए गए हैं बड़ी दुर्घटना की लगातार आशंका बनी हुई है कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार ने जो कार्य किया वो आज भी शहर के लिए मील का पत्थर है। भाजपा सरकार ने उन कार्यों को संवर्धन करने की बजाय उसे बर्बाद करने का काम किया है। भाजपा के नेतागण सत्ता की लोलुपता में व्यस्त हैं जनता और जनहित मुद्दों को लेकर इनकी चुप्पी समझ से परे है विकास कार्य सिर्फ कागज में हो रहे है किन्तु धरातल पर जीरो भाजपा सरकार बड़े बड़े बैनर पोस्टरों और विज्ञापनों में केवल अपनी वाहवाही लूटा रही है। कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है शहर की समस्याओं का निराकरण आगे जल्द से जल्द नहीं होता है तो आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी नगर निगम व विधायक कार्यालय का घेराव करने हेतु बाध्य होगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket