Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

शहर में समस्याओं का अंबार, मूलभूत सुविधाएं नदारद — निगम प्रशासन व भाजपा नेताओं पर कांग्रेस का हमला

  "शहर में समस्याओं का अंबार, मूलभूत सुविधाएं नदारद — निगम प्रशासन व भाजपा नेताओं पर कांग्रेस का हमला" जगदलपुर | विशेष संवाददाता ब...

 

"शहर में समस्याओं का अंबार, मूलभूत सुविधाएं नदारद — निगम प्रशासन व भाजपा नेताओं पर कांग्रेस का हमला"



जगदलपुर | विशेष संवाददाता

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने शहर की बिगड़ती व्यवस्थाओं को लेकर भाजपा सरकार, नगर निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर तीखा हमला बोला है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह चरमरा चुकी हैं, जबकि जिम्मेदार जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं से बेखबर हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच शहर के कई वार्डों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है और कई स्थानों पर गंदा पानी सप्लाई हो रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे बढ़ रहे हैं। नगर निगम द्वारा सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफलता सामने आई है। ‘अमृत मिशन’ योजना भी अब तक धरातल पर नहीं उतर पाई है, जिससे जल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित है।

उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम में विकास कार्यों के बजाय “कमीशनखोरी” हावी है। फाइलों की मंजूरी से लेकर ठेके तक में अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए कहा कि संपत्ति कर और पानी कर में बढ़ोतरी तो की जा रही है, लेकिन जनता को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। वहीं अतिक्रमण के नाम पर छोटे दुकानदारों और ठेला संचालकों से भी अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाया गया।

सफाई व्यवस्था पर भी सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं और नियमित सफाई नहीं हो रही है। स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछड़ना नगर निगम की विफलता का प्रमाण है।

जनप्रतिनिधियों पर निष्क्रियता का आरोप

सुशील मौर्य ने स्थानीय विधायक किरण देव और महापौर पांडे पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक केवल भूमिपूजन तक सीमित हैं, जबकि महापौर चुनावी गतिविधियों में व्यस्त हैं। शहर में सड़क और ड्रेनेज निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं और गुणवत्ता भी बेहद खराब है। कई स्थानों पर खुदाई के बाद काम बंद होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि सड़कों की जर्जर स्थिति के कारण धूल उड़ रही है, जिससे आम जनता, विशेषकर बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। शहर का शहरी ढांचा पूरी तरह ठप हो चुका है।

कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर “कागजी विकास” का आरोप लगाते हुए कहा कि वास्तविक धरातल पर विकास शून्य है। यदि जल्द ही शहर की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी नगर निगम और विधायक कार्यालय का घेराव करने को बाध्य होगी। नेताओं पर कांग्रेस का हमला

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket