Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

लालबाग में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

जगदलपुर : शहर के लालबाग इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर से बरामद हुआ। मृतक की पहचान अतुल शर्...

जगदलपुर : शहर के लालबाग इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर से बरामद हुआ। मृतक की पहचान अतुल शर्मा के रूप में हुई है, जो एक सेवानिवृत्त फॉरेस्ट रेंजर के पुत्र बताए जा रहे हैं और बीपीसीएल में कार्यरत थे।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, अतुल शर्मा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित अपने घर में अकेले रहते थे, जबकि उनके परिजन रायपुर में निवास करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घर अंदर से बंद पाया गया और मृतक की कलाई की नस कटी हुई थी, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket