Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का आरोप, भाजपा महिला मोर्चा का जगदलपुर में धरना प्रदर्शन

                    "नारीशक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा नेत्रियों की हुंकार, कांग्रेस सहित विपक्षी दलों को बताया महिलाओं के अधि...


 

                  "नारीशक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा नेत्रियों की हुंकार, कांग्रेस सहित विपक्षी दलों को बताया महिलाओं के अधिकारों का विरोधी"

जगदलपुर, 19 अप्रैल 2026 

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा रविवार को जगदलपुर के गुरूनानक चौक में धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस पार्टी और अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ जोरदार विरोध जताया गया। कार्यक्रम में महिला नेत्रियों ने देश की मातृशक्ति के सम्मान और अधिकारों की रक्षा का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस पर महिलाओं के अधिकार छीनने का आरोप लगाया।

धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से नारीशक्ति वंदन अधिनियम लाया गया, जो महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने विपक्षी दलों के साथ मिलकर इस अधिनियम का विरोध किया, जो महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है।

भाजपा नेत्रियों ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस की सोच महिलाओं को केवल वोट बैंक तक सीमित रखती है, जबकि वर्तमान सरकार महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी के अधिकार को रोकना या छीनना अपराध की श्रेणी में आता है और कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकारों को बाधित करने का काम किया है।


कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष ललिता बघेल, रामकुमारी यादव, सफीरा साहू, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, जनपद अध्यक्ष सोनबारी भद्रे सहित कई महिला जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा महामंत्री पूनम सिन्हा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन उर्मिला गोयल द्वारा किया गया।

धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा की सदस्याएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुटता का संदेश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Girl in a jacket